अधौरा: अधौरा प्रखंड स्थित ई किसान भवन में खरीफ कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया
Adhaura, Kaimur | May 27, 2025 आज मंगलवार को अधौरा प्रखंड स्थित ई किसान भवन में 11 बजे खरीफ कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वही कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड उप प्रमुख संजय उरांव द्वारा फिता काटकर किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ अमित कुमार ने बताया कि धान की उन्नत खेती के नवीनतम तकनीक तथा वैज्ञानिक तरीके से खेती करने को लेकर किसानों के बीच जानकारी दिया गया।