लालगंज: केड़वर गांव में छुट्टा पशुओं को दूर कर रही महिला का पत्थर पर पैर फिसलने से गिरने पर हुआ निधन, परिजनों में मचा कोहराम
हलिया थाना क्षेत्र के केड़वर गांव निवासी 52 वर्षीया सरस्वती मंगलवार की रात करीब 8 बजे छुट्टा पशुओं को घर के पास से भगा रही थी कि इसी दौरान पत्थर पर पैर फिसलने से गिरकर घायल हो गई। परिजन आनन-फानन उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पटेहरा ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पुलिस को सूचित किये शव को घर ले जाकर दाह संस्कार कर दिए।