Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Aap
Jaipur
image
image
image
image
image

पंडित माधवराव सप्रे जी ने न केवल हिंदी भाषा को नई दिशा दी, बल्कि अन्य भाषाओं में भी अपनी विद्वता का परचम लहराया- राज्यमंत्री श्री पटेल = माधवराव सप्रे शासकीय महाविद्यालय पथरिया में मनाया गया पंडित माधवराव सप्रे जी का जन्मदिवस = कृषि संकाय शुरू होने की घोषणा से क्षेत्र में उत्साह = पंडित माधवराव सप्रे जी ने न केवल हिंदी भाषा को नई दिशा दी, बल्कि अन्य भाषाओं में भी अपनी विद्वता का परचम लहराया। कई साहित्यिक मंचों पर यह उल्लेख मिलता है कि हिंदी वाचन और अनुवाद कार्यों में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका अधिकांश जीवनकाल रायपुर में बीता, जो वर्तमान में छत्तीसगढ़ की राजधानी है, जबकि उनका जन्म एवं प्रारंभिक जीवन पथरिया की धरती पर बीता, जो क्षेत्रवासियों के लिए गर्व का विषय है। उनके सम्मान में ही कॉलेज का नाम पंडित माधवराव सप्रे के नाम पर रखा गया, इस आशय की बात प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री लखन पटेल ने हिंदी साहित्य के महान पुरोधा एवं क्षेत्र के गौरव पंडित माधवराव सप्रे का जन्मदिवस के अवसर पर पथरिया में माधवराव सप्रे शासकीय महाविद्यालय में आयोजित गरियामय कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम में सप्रे जी के हिंदी भाषा और साहित्य के क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें हिंदी जागरण का अग्रदूत बताया। पथरिया सहित जिले के पांच संस्थानों में कृषि संकाय प्रारंभ राज्यमंत्री श्री पटेल ने क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही कृषि संकाय की मांग पर भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होने कहा कि पूर्व में कृषि संकाय केवल दमोह और हटा में संचालित था, लेकिन अब जिले में पांच स्थानों पर कृषि संकाय प्रारंभ करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं, इन संस्थानों में पथरिया, तेंदूखेड़ा, दमोह तथा हटा के विद्यालयों में कक्षा 11वीं एवं 12वीं स्तर पर कृषि संकाय शुरू किया जाएगा। नए शैक्षणिक सत्र के साथ ही विद्यार्थियों को कृषि शिक्षा का लाभ मिलना प्रारंभ हो जाएगा। विद्यार्थियों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर कृषि संकाय प्रारंभ होने की घोषणा से विद्यार्थियों, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इससे ग्रामीण एवं कृषि आधारित क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अपने ही क्षेत्र में बेहतर शिक्षा और रोजगारोन्मुखी अवसर प्राप्त होंगे।

49 views | Damoh, Madhya Pradesh | Jun 19, 2026

MORE NEWS

खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा ग्राम रनेह स्थित होटल,नाश्ता दुकान एवं दमोह शहर स्थित चरहाई बाजार स्थित होलसेल फूड एजेंसी का किया गया औचक निरीक्षण
==
खोवा, रीयूज्ड खाद्य तेल ,समोसा, मावा बर्फी एवं तीन पत्ती ब्रांड चायपत्ती के लिए गए नमूने, खराब खोवा, मीठा एवं समोसा ग्राहक को बेचे जाने की हुई थी सी.एम हेल्पलाइन में शिकायत, गुणवत्ता जांच हेतु खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए नमूनें
==

 कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशो के तहत् खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा जांच दल द्वारा ग्राम रनेह स्थित होटल,नाश्ता दुकान का औचक निरीक्षण किया गया। ग्राम रनेह में नया बाजार स्थित गुड्डा चौरसिया होटल से खराब खोवा,मीठा एवं समोसा को विक्रय किए जाने की सी एम हेल्पलाइन में ग्राहक द्वारा शिकायत की गई थी। शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम रनेह में गुड्डा चौरसिया होटल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परिसर में संग्रहित समोसा, खोवा, मावा बर्फी एवं रीयूज्ड खाद्य तेल के नमूनें जांच हेतु लिए गए। इसी तरह दमोह शहर में चरहाई बाजार स्थित त्रिभुवन ट्रेडर्स का निरीक्षण किया गया। परिसर में विक्रय हेतु संग्रहित तीन पत्ती ब्रांड चायपत्ती के नमूने जांच हेतु लिए गए। त्रिभुवन ट्रेडर्स के पास तीन पत्ती ब्रांड चायपत्ती की होलसेल फूड एजेंसी है। इन खाद्य पदार्थों के नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा ग्राम रनेह स्थित होटल,नाश्ता दुकान एवं दमोह शहर स्थित चरहाई बाजार स्थित होलसेल फूड एजेंसी का किया गया औचक निरीक्षण == खोवा, रीयूज्ड खाद्य तेल ,समोसा, मावा बर्फी एवं तीन पत्ती ब्रांड चायपत्ती के लिए गए नमूने, खराब खोवा, मीठा एवं समोसा ग्राहक को बेचे जाने की हुई थी सी.एम हेल्पलाइन में शिकायत, गुणवत्ता जांच हेतु खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए नमूनें == कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशो के तहत् खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा जांच दल द्वारा ग्राम रनेह स्थित होटल,नाश्ता दुकान का औचक निरीक्षण किया गया। ग्राम रनेह में नया बाजार स्थित गुड्डा चौरसिया होटल से खराब खोवा,मीठा एवं समोसा को विक्रय किए जाने की सी एम हेल्पलाइन में ग्राहक द्वारा शिकायत की गई थी। शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम रनेह में गुड्डा चौरसिया होटल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परिसर में संग्रहित समोसा, खोवा, मावा बर्फी एवं रीयूज्ड खाद्य तेल के नमूनें जांच हेतु लिए गए। इसी तरह दमोह शहर में चरहाई बाजार स्थित त्रिभुवन ट्रेडर्स का निरीक्षण किया गया। परिसर में विक्रय हेतु संग्रहित तीन पत्ती ब्रांड चायपत्ती के नमूने जांच हेतु लिए गए। त्रिभुवन ट्रेडर्स के पास तीन पत्ती ब्रांड चायपत्ती की होलसेल फूड एजेंसी है। इन खाद्य पदार्थों के नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Damoh, Madhya Pradesh | Jun 19, 2026

हटा में मेडिकल स्टोर्स की जांच, कई दुकानों पर मिली अनियमितताएं
==
फार्मासिस्ट अनुपस्थित मिले, दवा रिकॉर्ड अधूरे
==
खाद्य एवं औषधि प्रशासन जारी करेगा नोटिस
==

 कलेक्टर प्रताप नारायण के निर्देशानुसार 19 जून को अनुभागीय अधिकारी हटा के निर्देशन में गठित जांच दल द्वारा हटा नगर में संचालित विभिन्न मेडिकल स्टोर्स की जांच की गई। जांच दल में जिला औषधि निरीक्षक महिमा जैन शामिल रहीं। निरीक्षण के दौरान हॉस्पिटल के पास स्थित सोमी केमिस्ट, कल्प मेडिकल स्टोर, आनंद मेडिकल स्टोर एवं बजरंग मेडिकल का निरीक्षण किया गया। वहीं श्री बजरंग मेडिकल, सरकार मेडिकल एवं अध्या श्री मेडिकल चंडी जी वार्ड हटा मौके पर बंद पाए गए।

 जांच के दौरान मेडिकल स्टोर्स में वैध ड्रग लाइसेंस, फार्मासिस्ट की उपस्थिति, शेड्यूल ड्रग्स के क्रय-विक्रय रिकॉर्ड, साफ-सफाई व्यवस्था, एक्सपायरी दवाओं के प्रबंधन तथा प्रतिबंधित दवाओं की उपलब्धता की जांच की गई।  निरीक्षण में कुछ मेडिकल स्टोर्स पर फार्मासिस्ट अनुपस्थित पाए गए, जबकि कुछ दुकानों में दवाओं के क्रय-विक्रय संबंधी रिकॉर्ड अपूर्ण मिले। इन अनियमितताओं के संबंध में खाद्य एवं औषधि विभाग द्वारा संबंधित मेडिकल स्टोर्स को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे। 

 जिला औषधि निरीक्षक महिमा जैन ने कहा यदि संबंधित पक्षों द्वारा प्रस्तुत जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया, तो संबंधित मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निलंबन अथवा निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी

2 दवाओं के नमूने भी जांच हेतु लिये गए जिन्हें शासकीय प्रयोगशाला भोपाल जांच हेतु भेजा जाएगा

हटा में मेडिकल स्टोर्स की जांच, कई दुकानों पर मिली अनियमितताएं == फार्मासिस्ट अनुपस्थित मिले, दवा रिकॉर्ड अधूरे == खाद्य एवं औषधि प्रशासन जारी करेगा नोटिस == कलेक्टर प्रताप नारायण के निर्देशानुसार 19 जून को अनुभागीय अधिकारी हटा के निर्देशन में गठित जांच दल द्वारा हटा नगर में संचालित विभिन्न मेडिकल स्टोर्स की जांच की गई। जांच दल में जिला औषधि निरीक्षक महिमा जैन शामिल रहीं। निरीक्षण के दौरान हॉस्पिटल के पास स्थित सोमी केमिस्ट, कल्प मेडिकल स्टोर, आनंद मेडिकल स्टोर एवं बजरंग मेडिकल का निरीक्षण किया गया। वहीं श्री बजरंग मेडिकल, सरकार मेडिकल एवं अध्या श्री मेडिकल चंडी जी वार्ड हटा मौके पर बंद पाए गए। जांच के दौरान मेडिकल स्टोर्स में वैध ड्रग लाइसेंस, फार्मासिस्ट की उपस्थिति, शेड्यूल ड्रग्स के क्रय-विक्रय रिकॉर्ड, साफ-सफाई व्यवस्था, एक्सपायरी दवाओं के प्रबंधन तथा प्रतिबंधित दवाओं की उपलब्धता की जांच की गई। निरीक्षण में कुछ मेडिकल स्टोर्स पर फार्मासिस्ट अनुपस्थित पाए गए, जबकि कुछ दुकानों में दवाओं के क्रय-विक्रय संबंधी रिकॉर्ड अपूर्ण मिले। इन अनियमितताओं के संबंध में खाद्य एवं औषधि विभाग द्वारा संबंधित मेडिकल स्टोर्स को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे। जिला औषधि निरीक्षक महिमा जैन ने कहा यदि संबंधित पक्षों द्वारा प्रस्तुत जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया, तो संबंधित मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निलंबन अथवा निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी 2 दवाओं के नमूने भी जांच हेतु लिये गए जिन्हें शासकीय प्रयोगशाला भोपाल जांच हेतु भेजा जाएगा

Damoh, Madhya Pradesh | Jun 19, 2026

खेती को सुरक्षित और लाभकारी बनाए रखना है तो प्राकृतिक खेती की ओर लौटना होगा- राज्यमंत्री श्री पटेल
=
रसायनों के उपयोग से मित्र पक्षियों की संख्या में आई कमी
==
किसान कल्याण वर्ष के अंतर्गत मानस भवन में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला संपन्न
==
 कीटनाशकों एवं रसायनों के अत्यधिक प्रयोग के कारण खेतों में पाए जाने वाले मित्र कीट एवं पक्षियों की संख्या तेजी से घट रही है, पहले खेतों में बड़ी संख्या में पक्षी दिखाई देते थे, जो अब विलुप्त होने की कगार पर हैं। रासायनिक खेती का दुष्प्रभाव केवल पर्यावरण पर ही नहीं बल्कि मानव स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। लगातार बढ़ते कीटनाशक एवं खरपतवारनाशी के उपयोग से भूमि की उर्वरता कम होने तथा भविष्य में जमीन के बंजर होने का खतरा बढ़ रहा है, इस आशय की बात प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री लखन पटेल ने मानस भवन में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला में कही।  

 राज्यमंत्री श्री पटेल ने किसानो से कहा प्राकृतिक खेती, जैविक उपायों एवं परंपरागत कृषि पद्धतियों को अपनाना चाहिए क्योकि रासायनिक खाद एवं कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग से खेती की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है तथा मिट्टी की उर्वरक क्षमता लगातार कम होती जा रही है,  उन्होने कहा आधुनिक खेती में रसायनों और दवाइयों पर अत्यधिक निर्भरता ने कृषि को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने किसानों से जीवामृत एवं अन्य प्राकृतिक उपायों को अपनाने का आग्रह करते हुए कहा यदि खेती को सुरक्षित और लाभकारी बनाए रखना है तो प्राकृतिक खेती की ओर लौटना होगा।

 उन्होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी  के “चलो खेत की ओर” आह्वान का उल्लेख करते हुए खेती को बचाने और प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने पर जोर दिया। साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित किए जाने की बात भी कही। उन्होने कहा सरकार किसानों की आय बढ़ाने एवं बेहतर उत्पादन के लिए लगातार प्रयासरत है, लेकिन टिकाऊ खेती के लिए प्राकृतिक कृषि पद्धतियों को अपनाना आवश्यक है। किसानों से रासायनिक खेती पर निर्भरता कम कर पर्यावरण अनुकूल कृषि की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

 किसान कल्याण वर्ष के अंतर्गत आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला में पूर्व वित्त मंत्री एवं दमोह विधायक जयंत मलैया ने प्राकृतिक खेती को समय की आवश्यकता बताया।

खेती को सुरक्षित और लाभकारी बनाए रखना है तो प्राकृतिक खेती की ओर लौटना होगा- राज्यमंत्री श्री पटेल = रसायनों के उपयोग से मित्र पक्षियों की संख्या में आई कमी == किसान कल्याण वर्ष के अंतर्गत मानस भवन में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला संपन्न == कीटनाशकों एवं रसायनों के अत्यधिक प्रयोग के कारण खेतों में पाए जाने वाले मित्र कीट एवं पक्षियों की संख्या तेजी से घट रही है, पहले खेतों में बड़ी संख्या में पक्षी दिखाई देते थे, जो अब विलुप्त होने की कगार पर हैं। रासायनिक खेती का दुष्प्रभाव केवल पर्यावरण पर ही नहीं बल्कि मानव स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। लगातार बढ़ते कीटनाशक एवं खरपतवारनाशी के उपयोग से भूमि की उर्वरता कम होने तथा भविष्य में जमीन के बंजर होने का खतरा बढ़ रहा है, इस आशय की बात प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री लखन पटेल ने मानस भवन में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला में कही। राज्यमंत्री श्री पटेल ने किसानो से कहा प्राकृतिक खेती, जैविक उपायों एवं परंपरागत कृषि पद्धतियों को अपनाना चाहिए क्योकि रासायनिक खाद एवं कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग से खेती की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है तथा मिट्टी की उर्वरक क्षमता लगातार कम होती जा रही है, उन्होने कहा आधुनिक खेती में रसायनों और दवाइयों पर अत्यधिक निर्भरता ने कृषि को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने किसानों से जीवामृत एवं अन्य प्राकृतिक उपायों को अपनाने का आग्रह करते हुए कहा यदि खेती को सुरक्षित और लाभकारी बनाए रखना है तो प्राकृतिक खेती की ओर लौटना होगा। उन्होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के “चलो खेत की ओर” आह्वान का उल्लेख करते हुए खेती को बचाने और प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने पर जोर दिया। साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित किए जाने की बात भी कही। उन्होने कहा सरकार किसानों की आय बढ़ाने एवं बेहतर उत्पादन के लिए लगातार प्रयासरत है, लेकिन टिकाऊ खेती के लिए प्राकृतिक कृषि पद्धतियों को अपनाना आवश्यक है। किसानों से रासायनिक खेती पर निर्भरता कम कर पर्यावरण अनुकूल कृषि की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। किसान कल्याण वर्ष के अंतर्गत आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला में पूर्व वित्त मंत्री एवं दमोह विधायक जयंत मलैया ने प्राकृतिक खेती को समय की आवश्यकता बताया।

Damoh, Madhya Pradesh | Jun 19, 2026

पर्यावरण संरक्षण हेतु जिला आयुष कार्यालय दमोह में वृहद स्वच्छता अभियान आयोजित
=
जिला आयुष अधिकारी डॉ. राजकुमार पटेल के नेतृत्व में अधिकारियों-कर्मचारियों ने दिया स्वच्छता का संदेश
=

 पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार, 19 जून को जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशन एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. राजकुमार पटेल के निर्देशानुसार कार्यालय जिला आयुष अधिकारी, दमोह परिसर में वृहद स्वच्छता अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। अभियान के दौरान जिला आयुष अधिकारी डॉ. राजकुमार पटेल एवं विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों ने स्वयं हाथों में झाड़ू एवं स्वच्छता उपकरण लेकर कार्यालय परिसर की साफ-सफाई की तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण बनाए रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर दमोह नगर में निवासरत आयुष विभाग के समस्त अधिकारी, चिकित्सक एवं कर्मचारी निर्धारित समय पर उपस्थित होकर अभियान में सक्रिय रूप से सहभागी बने।

पर्यावरण संरक्षण हेतु जिला आयुष कार्यालय दमोह में वृहद स्वच्छता अभियान आयोजित = जिला आयुष अधिकारी डॉ. राजकुमार पटेल के नेतृत्व में अधिकारियों-कर्मचारियों ने दिया स्वच्छता का संदेश = पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार, 19 जून को जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशन एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. राजकुमार पटेल के निर्देशानुसार कार्यालय जिला आयुष अधिकारी, दमोह परिसर में वृहद स्वच्छता अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। अभियान के दौरान जिला आयुष अधिकारी डॉ. राजकुमार पटेल एवं विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों ने स्वयं हाथों में झाड़ू एवं स्वच्छता उपकरण लेकर कार्यालय परिसर की साफ-सफाई की तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण बनाए रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर दमोह नगर में निवासरत आयुष विभाग के समस्त अधिकारी, चिकित्सक एवं कर्मचारी निर्धारित समय पर उपस्थित होकर अभियान में सक्रिय रूप से सहभागी बने।

Damoh, Madhya Pradesh | Jun 19, 2026