खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा ग्राम रनेह स्थित होटल,नाश्ता दुकान एवं दमोह शहर स्थित चरहाई बाजार स्थित होलसेल फूड एजेंसी का किया गया औचक निरीक्षण
==
खोवा, रीयूज्ड खाद्य तेल ,समोसा, मावा बर्फी एवं तीन पत्ती ब्रांड चायपत्ती के लिए गए नमूने, खराब खोवा, मीठा एवं समोसा ग्राहक को बेचे जाने की हुई थी सी.एम हेल्पलाइन में शिकायत, गुणवत्ता जांच हेतु खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए नमूनें
==
कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशो के तहत् खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा जांच दल द्वारा ग्राम रनेह स्थित होटल,नाश्ता दुकान का औचक निरीक्षण किया गया। ग्राम रनेह में नया बाजार स्थित गुड्डा चौरसिया होटल से खराब खोवा,मीठा एवं समोसा को विक्रय किए जाने की सी एम हेल्पलाइन में ग्राहक द्वारा शिकायत की गई थी। शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम रनेह में गुड्डा चौरसिया होटल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परिसर में संग्रहित समोसा, खोवा, मावा बर्फी एवं रीयूज्ड खाद्य तेल के नमूनें जांच हेतु लिए गए। इसी तरह दमोह शहर में चरहाई बाजार स्थित त्रिभुवन ट्रेडर्स का निरीक्षण किया गया। परिसर में विक्रय हेतु संग्रहित तीन पत्ती ब्रांड चायपत्ती के नमूने जांच हेतु लिए गए। त्रिभुवन ट्रेडर्स के पास तीन पत्ती ब्रांड चायपत्ती की होलसेल फूड एजेंसी है। इन खाद्य पदार्थों के नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
59 views | Damoh, Madhya Pradesh | Jun 19, 2026