पर्यावरण संरक्षण हेतु जिला आयुष कार्यालय दमोह में वृहद स्वच्छता अभियान आयोजित
=
जिला आयुष अधिकारी डॉ. राजकुमार पटेल के नेतृत्व में अधिकारियों-कर्मचारियों ने दिया स्वच्छता का संदेश
=
पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार, 19 जून को जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशन एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. राजकुमार पटेल के निर्देशानुसार कार्यालय जिला आयुष अधिकारी, दमोह परिसर में वृहद स्वच्छता अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। अभियान के दौरान जिला आयुष अधिकारी डॉ. राजकुमार पटेल एवं विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों ने स्वयं हाथों में झाड़ू एवं स्वच्छता उपकरण लेकर कार्यालय परिसर की साफ-सफाई की तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण बनाए रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर दमोह नगर में निवासरत आयुष विभाग के समस्त अधिकारी, चिकित्सक एवं कर्मचारी निर्धारित समय पर उपस्थित होकर अभियान में सक्रिय रूप से सहभागी बने।
36 views | Damoh, Madhya Pradesh | Jun 19, 2026