बिहार पुलिस की एक महिला सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला सिपाही 112 की ड्यूटी के दौरान रील बनाती नजर आ रही हैं। रील में ‘रंगदारी’ वाले गाने के साथ एनकाउंटर करने की बात कहती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिसकर्मी के ड्यूटी के दौरान सोशल मीडिया रील बनाने और पुलिस आचरण को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अब देखना होगा कि पुलिस विभाग इस वायरल वीडियो पर क्या कार्रवाई करता है।
Patna Rural, Patna | Sep 18, 2026