खुजनेर: राजगढ़ में भारतीय किसान संघ का खिलचीपुर नाके पर शुक्रवार से धरना प्रदर्शन शुरू
राजगढ़ के खिलचीपुर नाके पर भारतीय किसान संघ राजगढ़ के द्वारा शुक्रवार को दोपहर 2:00 से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया गया। इस दौरान सभी किसानों को सोयाबीन फसल बीमा का लाभ दिए जाने, विद्युत व्यवस्था में सुधार किए जाने, राजस्व संबंधित सभी कार्य समय सीमा पर पूर्ण किए जाने की मांग रखी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।