भैंसवा माता मंदिर के मेले से लौट कर आए मऊ गांव के ग्रामीणों को उल्टी दस्त की शिकायत मिलने के बाद गुरुवार को दोपहर 3:00 बजे करीब स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और ग्रामीणों का उपचार किया गया। इस दौरान गंभीर मरीज को उपचार के बाद रेफर भी किया गया इस दौरान अन्य गांव में भी सर्वे शुरू किया गया।