हरिद्वार: गुरुवार रात दूधाधारी चौक पर फ्लाईओवर के नीचे निकला विशालकाय अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
गुरुवार रात भारी बारिश के बाद दूधाधारी चौक पर हरिद्वार - देहरादून NH पर फ्लाईओवर के नीचे विशालकाय अजगर निकल आया। अजगर को देखकर फ्लाईओवर के नीचे हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची वन विभाग की स्नेक कैचर टीम ने घंटे भर की मशक्कत के बाद आखिरकार अजगर को रेस्क्यू किया। वन विभाग की टीम ने सभी से सरीसर्प जीवों को नुकसान न पहुंचने की अपील की।