हरिद्वार: जिला अस्पताल में 2 माह से वेतन न मिलने से नाराज हड़ताल पर गए सफाई कर्मचारी कुछ घंटों में ही माने, लौटे काम पर
गुरुवार को जिला अस्पताल में सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। सफाई कर्मचारियों ने जिला अस्पताल के गेट पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। अचानक चौपट हुई सफाई व्यवस्था के बाद अस्पताल प्रबंधन ने सफाई कर्मचारियों के सुपरवाइजर और ठेकेदार को मौके पर बुलाकर वार्ता कराई। सफाई कर्मचारियों को जल्द ही भुगतान का आश्वासन दिया गया जिसके बाद सफाई कर्मचारी काम पर वापस लौट आए।