हरिद्वार: IPC की धारा 323,504,506 और 398 के तहत दर्ज मुकदमे में बुजुर्ग वारंटी को ज्वालापुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
ज्वालापुर पुलिस ने कोर्ट के द्वारा जारी वारंट की तामील कराते हुए एक बुजुर्ग वारंटी को गिरफ्तार किया है। वारंटी ब्रज किशोर को मौहल्ला फिरेडीयान स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। वारंटी के खिलाफ कोर्ट में IPC की धाराओं 323,504,506 और दहेज एक्ट में मुकदमा दर्ज है, पुलिस ने वारंटी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे रौशनाबाद जेल भेज दिया गया है।