हरिद्वार: फ़ैक्टरी में दलित किशोर से दुष्कर्म के मामले में कोर्ट के आदेश पर सुपरवाइजर के खिलाफ रानीपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज
दलित किशोर से दुष्कर्म की गुहार जब अधिकारियों ने न सुनी तब पीड़िता और परिजनों को कोर्ट का सहारा लेना पड़ा। कोर्ट के आदेश पर रानीपुर कोतवाली पुलिस ने एक फैक्ट्री में दलित किशोर के साथ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मेरठ निवासी एक व्यक्ति के अनुसार एक फैक्ट्री के सुपरवाइजर ने काम सिखाने के बहाने उसके पुत्र के साथ दुष्कर्म किया।