हरिद्वार: SP GRP सरिता डोभाल ने आगामी कांवड़ मेले को लेकर हरिद्वार रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, CCTV बढ़ाने के दिए निर्देश
22 जुलाई से शुरू हो रहे कांवड़ मेले की तैयारियां GRP ने भी शुरू कर दी हैं। जहां रेलवे कांवड़ मेले के दौरान अतिरिक्त ट्रेनें चलाने की तैयारी में है वहीं यहां ट्रेनों से आने वाली कांवड़ियों की भीड़ से निपटने के इंतजाम भी किए जा रहे हैं। गुरुवार को SP GRP सरिता डोभाल ने हरिद्वार रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर अधिकारियों को CCTV की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।