चान्हो: बिजुपाड़ा में मोटरसाइकिल और ओमनी के बीच हुई टक्कर में दो लोग हुए घायल
Chanho, Ranchi | Jan 31, 2024 चान्हो थाना क्षेत्र के बिजुपाड़ा खलारी रोड में बिजुपाड़ा मैजिक पैन रेस्टोरेंट के निकट देर रात हुई सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि एक बाइक और ओमनी कार के बीच हुई सीधी टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।दोनों मांडर के रहने वाले हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया।