चान्हो: मुखरता और मजबूती के साथ उठेगी आदिवासियों की आवाज उक्त बातें बंधु तिर्की ने कही।
Chanho, Ranchi | Jan 29, 2024 पूर्व मंत्री, झारखण्ड सरकार की समन्वय समिति के सदस्य एवं झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा है कि अगले 4 फरवरी 2024 को आदिवासी जनाधिकार मंच द्वारा राजधानी रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में आयोजित आदिवासी एकता महारैली में आदिवासियों की आवाज को मुखरता और मजबूती के साथ उठाया जायेगा।