चान्हो: सोंस साप्ताहिक बाजार से मोटरसाइकिल की हुई चोरी
Chanho, Ranchi | Jan 30, 2024 चान्हो थाना क्षेत्र के सोंस में लगने वाले साप्ताहिक बाजार से सोमवार को हुरहुरी निवासी दिलीप महतो की बाइक चोरी हो गई। दिलीप के अनुसार सोमवार को बाइक से खरीदारी करने वह सोंस गए थे।बाइक खड़ा कर सामान लेने बाजार गए, जब बाजार से लौटे तो देखा कि उसकी बाइक गायब थी। जिसके बाद मंगलवार को इसकी जानकारी चान्हो थाना को दे दी गई है।