चान्हो: लापता युवक का शव बेतलंगी के कुएं से हुआ बरामद
Chanho, Ranchi | Jan 30, 2024 चान्हो पगांव निवासी युवक का शव पतरातू पंचायत के बेतलंगी गांव स्थित कुएँ से बरामद हुआ, जो विगत मंगलवार की सुबह से लापता था। इसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के पास मिले कपड़ों से उसकी शिनाख्त की।शव की शिनाख्त 34 वर्षीय सीतेश्वर उरांव के रूप से हुई, जो पेशे से मजदूर था। सीतेश्वर की पत्नी ने गुमशुदगी की शिकायत चान्हो थाने में दी थी।