चान्हो: बीजूपाड़ा टांगर के निकट मालवाहक ट्रक ने आगे चल रहे हाइवा को मारा टक्कर चालक हुआ घायल
Chanho, Ranchi | Jan 30, 2024 रांची डाल्टेनगंज मार्ग में चान्हो थाना क्षेत्र के बीजूपाड़ा टांगर के निकट देर शाम को आगे चल रहे एक हाईवा ट्रक को पीछे से एक मालवाहक ट्रक ने टक्कर मार दिया।इस हादसे में मालवाहक ट्रक का चालक रांची कटहल मोड़ निवासी 35 वर्षीय शिव कुमार उपाध्याय घायल हो गए।l चालक को पुलिस की मदद से बड़ी मशक्कत से बाहर निकाला।पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है।