नौगढ़: चकरघट्टा थाना क्षेत्र के बरबसपुर ईदगाह पर मुस्लिम भाइयों ने ईद पर्व पर किया नमाज अदा, पुलिस के जवान रहे मौजूद
ईद पर्व पर बरबसपुर ईदगाह पर मुस्लिम भाइयों ने नमाज अदा किया एवं एक दूसरे को गले मिलकर बधाइयां दी। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के बरबसपुर ईदगाह पर प्रधान प्रतिनिधि जमीर अहमद के नेतृत्व में मुस्लिम भाइयों ने नमाज अदा करते हुए एक दूसरे को गले मिलते हुए बधाइयां दिया एवं ग्राम प्रधान के घर पर प्रसाद भी ग्रहण किया। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार आर्य जवानों के साथ शामिल रहे।