जहानाबाद: शहर के विभिन्न पूजा पंडालों का एसडीपीओ ने किया निरीक्षण, दिए दिशा निर्देश
शहर के विभिन्न पूजा पंडालों का सोमवार रात्रि करीब 9 बजे तक एसडीपीओ महोदय राजीव कुमार सिंह के द्वारा निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस मौके उन्होंने बातचीत के दौरान कहा कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से 100 से अधिक जगहों पर दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।