जहानाबाद: सुलतानी गांव में बाइक सवारों पर 5 लोगों ने किया हमला, छिनतई की घटना को दिया अंजाम
सुलतानी गांव के पास एक बाइक पर सवार दो लोगों पर अचानक करीब 5 की संख्या में मौजूद लोगों ने हमला करते हुए मारपीट की घटना को अंजाम देने लगे जिससे वे बाइक समेत रोड किनारे नली में जा गिरे जिसके मारपीट में घायल भी हो गए जिन्हे सदर अस्पताल में सोमवार रात्रि करीब 10 बजे भर्ती कराया गया जहां इलाज जारी है। घायलों में पंडुइ गांव निवासी मधुकर वत्स एवं अशोक कुमार हैं।