जखनिया: गाजीपुर में कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक गिरफ्तार
गाजीपुर के मरदह में सोमवार भोर को तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार विश्वजीत कुमार की मौत हो गई। घटना वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन के महेगवा गांव के पास हुई। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।