Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Aap
image
image
image
image

#बालाघाट जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर सख्त, ब्लैक स्पॉट पर स्ट्रीट लाइट लगाने के दिए निर्देश सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर श्री मृणाल मीना की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री जी.एस. धुर्वे, यातायात थाना प्रभारी सुश्री यीना रहेंगडाले, ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के अधिकारी सहित जिला सड़क सुरक्षा समिति के अन्य सदस्य और संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्राथमिकता के आधार पर लगेंगे स्ट्रीट लाइट बैठक के दौरान कलेक्टर श्री मीना ने जिले के दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, जिन्हें 'ब्लैक स्पॉट' के रूप में चिन्हित किया गया है, की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन ब्लैक स्पॉट पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था का अभाव है, वहां प्राथमिकता के आधार पर तत्काल स्ट्रीट लाइट लगाई जाए। कलेक्टर ने कहा कि रात्रि के समय होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सड़कों पर बेहतर रोशनी होना अत्यंत आवश्यक है। समन्वय के साथ करें कार्य कलेक्टर ने सड़क सुरक्षा को सभी संबंधित विभागों की साझा जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय होना चाहिए। उन्होंने सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी निर्माणाधीन और सुधारात्मक कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए। #cmmadhypradesh #mptransportdept #MPPoliceDeptt #mprdc

MORE NEWS

#बालाघाट
जल जीवन मिशन ने बदली नरेंद्र दक्खनवार की जिंदगी, गांव में मिला रोजगार और सम्मान

 जिले के विकासखंड बालाघाट के ग्राम केशलेवाड़ा निवासी नरेंद्र दक्खनवार के लिए रोजगार की तलाश हमेशा एक बड़ी चुनौती रही। नियमित आय का कोई स्थायी साधन नहीं होने के कारण उन्हें काम की तलाश में इधर-उधर भटकना पड़ता था। परिवार की जिम्मेदारियों के बीच भविष्य को लेकर चिंता बनी रहती थी। ऐसे समय में जल जीवन मिशन उनके जीवन में उम्मीद की नई किरण बनकर आया।

जल जीवन मिशन के तहत ग्राम केशलेवाड़ा में हर घर नल से जल योजना शुरू होने के बाद नरेंद्र दक्खनवार को पंप ऑपरेटर के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई। विभाग द्वारा उन्हें आवश्यक तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया, जिसके बाद वे प्रतिदिन समय पर मोटर संचालन, पानी की टंकी भरने, क्लोरीनेशन तथा पूरी जलापूर्ति व्यवस्था की नियमित निगरानी कर रहे हैं। उनकी मेहनत और जिम्मेदारी के कारण गांव के प्रत्येक घर तक समय पर स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल पहुंच रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि अब उन्हें रोजगार के लिए गांव छोड़कर बाहर नहीं जाना पड़ता और परिवार के साथ रहकर सम्मानपूर्वक आजीविका अर्जित कर रहे हैं।

नरेंद्र दक्खनवार का कहना है, "जल जीवन मिशन ने मुझे केवल रोजगार ही नहीं दिया, बल्कि अपने गांव की सेवा करने का अवसर भी दिया है। आज मुझे गर्व है कि मेरी जिम्मेदारी से पूरे गांव को नियमित शुद्ध पेयजल मिल रहा है। इस योजना ने मेरे परिवार को आर्थिक संबल दिया है और मुझे आत्मनिर्भर बनाया है। इसके लिए मैं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जल जीवन मिशन तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

#jaljeevanmission  #CMMadhyaPradesh  #JansamparkMP #minprdd

#बालाघाट जल जीवन मिशन ने बदली नरेंद्र दक्खनवार की जिंदगी, गांव में मिला रोजगार और सम्मान जिले के विकासखंड बालाघाट के ग्राम केशलेवाड़ा निवासी नरेंद्र दक्खनवार के लिए रोजगार की तलाश हमेशा एक बड़ी चुनौती रही। नियमित आय का कोई स्थायी साधन नहीं होने के कारण उन्हें काम की तलाश में इधर-उधर भटकना पड़ता था। परिवार की जिम्मेदारियों के बीच भविष्य को लेकर चिंता बनी रहती थी। ऐसे समय में जल जीवन मिशन उनके जीवन में उम्मीद की नई किरण बनकर आया। जल जीवन मिशन के तहत ग्राम केशलेवाड़ा में हर घर नल से जल योजना शुरू होने के बाद नरेंद्र दक्खनवार को पंप ऑपरेटर के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई। विभाग द्वारा उन्हें आवश्यक तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया, जिसके बाद वे प्रतिदिन समय पर मोटर संचालन, पानी की टंकी भरने, क्लोरीनेशन तथा पूरी जलापूर्ति व्यवस्था की नियमित निगरानी कर रहे हैं। उनकी मेहनत और जिम्मेदारी के कारण गांव के प्रत्येक घर तक समय पर स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल पहुंच रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि अब उन्हें रोजगार के लिए गांव छोड़कर बाहर नहीं जाना पड़ता और परिवार के साथ रहकर सम्मानपूर्वक आजीविका अर्जित कर रहे हैं। नरेंद्र दक्खनवार का कहना है, "जल जीवन मिशन ने मुझे केवल रोजगार ही नहीं दिया, बल्कि अपने गांव की सेवा करने का अवसर भी दिया है। आज मुझे गर्व है कि मेरी जिम्मेदारी से पूरे गांव को नियमित शुद्ध पेयजल मिल रहा है। इस योजना ने मेरे परिवार को आर्थिक संबल दिया है और मुझे आत्मनिर्भर बनाया है। इसके लिए मैं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जल जीवन मिशन तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। #jaljeevanmission #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #minprdd

Balaghat, Madhya Pradesh | Jul 17, 2026

#बालाघाट
पीजी कॉलेज बालाघाट में ‘नशा मुक्त भारत खुशहाल भारत 2.0’ अभियान के तहत शपथ एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय जटाशंकर त्रिवेदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बालाघाट में शुक्रवार को प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार मराठे के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के संयुक्त तत्वावधान में ‘नशा मुक्त भारत खुशहाल भारत 2.0’ अभियान के अंतर्गत जागरूकता एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 400 विद्यार्थियों ने सहभागिता की।

एनसीसी अधिकारी मेजर डॉ. गजानन कटरे तथा राष्ट्रीय सेवा योजना बालक इकाई के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. सुखचंद्र ऐड़े ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट, शराब एवं अन्य मादक पदार्थों से दूर रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर नशा मुक्ति विषय पर पावर पॉइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से नशे से होने वाली शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक हानियों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। साथ ही विद्यार्थियों को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में एनएसएस स्वयंसेवकों, एनसीसी कैडेट्स एवं छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से नशा मुक्ति की शपथ ली और स्वयं नशे से दूर रहने के साथ परिवार एवं समाज को भी जागरूक करने का संकल्प लिया। इस दौरान "नशे से दूरी है जरूरी" और "युवा शक्ति का यही संदेश, नशा मुक्त हो अपना देश" जैसे जागरूकता नारों के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, एनएसएस स्वयंसेवक, एनसीसी कैडेट्स एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

#CMMadhyaPradesh 
 #NasheSeDooriHaiZaroori_2.0  #JansamparkMP #highereducation

#बालाघाट पीजी कॉलेज बालाघाट में ‘नशा मुक्त भारत खुशहाल भारत 2.0’ अभियान के तहत शपथ एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय जटाशंकर त्रिवेदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बालाघाट में शुक्रवार को प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार मराठे के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के संयुक्त तत्वावधान में ‘नशा मुक्त भारत खुशहाल भारत 2.0’ अभियान के अंतर्गत जागरूकता एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 400 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। एनसीसी अधिकारी मेजर डॉ. गजानन कटरे तथा राष्ट्रीय सेवा योजना बालक इकाई के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. सुखचंद्र ऐड़े ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट, शराब एवं अन्य मादक पदार्थों से दूर रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर नशा मुक्ति विषय पर पावर पॉइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से नशे से होने वाली शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक हानियों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। साथ ही विद्यार्थियों को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में एनएसएस स्वयंसेवकों, एनसीसी कैडेट्स एवं छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से नशा मुक्ति की शपथ ली और स्वयं नशे से दूर रहने के साथ परिवार एवं समाज को भी जागरूक करने का संकल्प लिया। इस दौरान "नशे से दूरी है जरूरी" और "युवा शक्ति का यही संदेश, नशा मुक्त हो अपना देश" जैसे जागरूकता नारों के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, एनएसएस स्वयंसेवक, एनसीसी कैडेट्स एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। #CMMadhyaPradesh #NasheSeDooriHaiZaroori_2.0 #JansamparkMP #highereducation

Balaghat, Madhya Pradesh | Jul 17, 2026

#बालाघाट
जिला शिक्षा अधिकारी ने डाइट बालाघाट में प्रशिक्षण कार्यक्रमों का किया निरीक्षण

जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती धनश्री जैन ने शुक्रवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) बालाघाट पहुंचकर जनशिक्षकों के लिए आयोजित पांच दिवसीय अकादमिक एवं मॉनिटरिंग आधारित क्षमतावर्धन प्रशिक्षण तथा ईसीसीई आधारित नर्सरी, केजी-1 एवं केजी-2 कक्षाओं में अध्यापन कराने वाले शिक्षकों के तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का अवलोकन किया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थी शिक्षकों से संवाद कर प्रशिक्षण की उपयोगिता पर चर्चा की तथा प्रभावी शिक्षण के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान श्रीमती जैन ने डाइट के प्राचार्य एवं अकादमिक स्टाफ के साथ नवीन शैक्षणिक सत्र में संचालित की जाने वाली गतिविधियों, शिक्षण की गुणवत्ता और अकादमिक योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने प्रशिक्षणों के माध्यम से शिक्षकों की दक्षता बढ़ाने तथा विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इस अवसर पर सहायक संचालक श्री मोहित डहेरिया, डाइट प्राचार्य श्री एन.पी. मलगाम, जिला परियोजना समन्वयक श्री घनश्याम बर्मन, प्रशिक्षण प्रभारी श्री के.डी. तितिरमारे, अकादमिक स्टाफ, मास्टर ट्रेनर्स तथा बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी शिक्षक उपस्थित रहे।

#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP  #schooledump

#बालाघाट जिला शिक्षा अधिकारी ने डाइट बालाघाट में प्रशिक्षण कार्यक्रमों का किया निरीक्षण जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती धनश्री जैन ने शुक्रवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) बालाघाट पहुंचकर जनशिक्षकों के लिए आयोजित पांच दिवसीय अकादमिक एवं मॉनिटरिंग आधारित क्षमतावर्धन प्रशिक्षण तथा ईसीसीई आधारित नर्सरी, केजी-1 एवं केजी-2 कक्षाओं में अध्यापन कराने वाले शिक्षकों के तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का अवलोकन किया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थी शिक्षकों से संवाद कर प्रशिक्षण की उपयोगिता पर चर्चा की तथा प्रभावी शिक्षण के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान श्रीमती जैन ने डाइट के प्राचार्य एवं अकादमिक स्टाफ के साथ नवीन शैक्षणिक सत्र में संचालित की जाने वाली गतिविधियों, शिक्षण की गुणवत्ता और अकादमिक योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने प्रशिक्षणों के माध्यम से शिक्षकों की दक्षता बढ़ाने तथा विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इस अवसर पर सहायक संचालक श्री मोहित डहेरिया, डाइट प्राचार्य श्री एन.पी. मलगाम, जिला परियोजना समन्वयक श्री घनश्याम बर्मन, प्रशिक्षण प्रभारी श्री के.डी. तितिरमारे, अकादमिक स्टाफ, मास्टर ट्रेनर्स तथा बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी शिक्षक उपस्थित रहे। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #schooledump

Balaghat, Madhya Pradesh | Jul 17, 2026

#बालाघाट
डायरिया रोको अभियान के तहत पीएचई विभाग ने पेयजल स्रोतों की जांच कर ग्रामीणों को किया जागरूक

जिले में जलजनित बीमारियों की रोकथाम एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग द्वारा 'डायरिया रोको अभियान' के तहत ग्राम ओरम्हा, टेकाड़ी एवं डोगरबोड़ी में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यपालन यंत्री बी.एल. उइके के निर्देशन में पीएमयू समन्वयक शीतल मिश्रा, हरीश झा एवं ब्लॉक समन्वयक रानी सिंह राजपूत ने गांवों का भ्रमण कर पेयजल स्रोतों का निरीक्षण किया तथा फील्ड टेस्ट किट (एफटीके) से पानी की गुणवत्ता की जांच की। साथ ही ग्रामीणों को स्वयं पानी की जांच करने की प्रक्रिया भी समझाई गई।

बरसात के मौसम में डायरिया एवं अन्य जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए विभागीय टीम ने हैंडपंपों एवं सार्वजनिक पेयजल स्रोतों का क्लोरीनेशन कराया। इसके अलावा ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों को हाथ धोने की सही विधि का प्रदर्शन कर स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया गया। टीम ने भोजन से पहले, भोजन बनाने से पहले तथा शौच के बाद साबुन से हाथ धोने की आदत अपनाने पर विशेष जोर दिया।

अभियान के दौरान विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों से हमेशा स्वच्छ एवं ढका हुआ पानी पीने, पेयजल स्रोतों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने तथा दूषित पानी के उपयोग से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता, स्वच्छता और सुरक्षित पेयजल ही डायरिया जैसी बीमारियों की रोकथाम का सबसे प्रभावी उपाय है।

#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #minphemp #healthminmp

#बालाघाट डायरिया रोको अभियान के तहत पीएचई विभाग ने पेयजल स्रोतों की जांच कर ग्रामीणों को किया जागरूक जिले में जलजनित बीमारियों की रोकथाम एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग द्वारा 'डायरिया रोको अभियान' के तहत ग्राम ओरम्हा, टेकाड़ी एवं डोगरबोड़ी में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यपालन यंत्री बी.एल. उइके के निर्देशन में पीएमयू समन्वयक शीतल मिश्रा, हरीश झा एवं ब्लॉक समन्वयक रानी सिंह राजपूत ने गांवों का भ्रमण कर पेयजल स्रोतों का निरीक्षण किया तथा फील्ड टेस्ट किट (एफटीके) से पानी की गुणवत्ता की जांच की। साथ ही ग्रामीणों को स्वयं पानी की जांच करने की प्रक्रिया भी समझाई गई। बरसात के मौसम में डायरिया एवं अन्य जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए विभागीय टीम ने हैंडपंपों एवं सार्वजनिक पेयजल स्रोतों का क्लोरीनेशन कराया। इसके अलावा ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों को हाथ धोने की सही विधि का प्रदर्शन कर स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया गया। टीम ने भोजन से पहले, भोजन बनाने से पहले तथा शौच के बाद साबुन से हाथ धोने की आदत अपनाने पर विशेष जोर दिया। अभियान के दौरान विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों से हमेशा स्वच्छ एवं ढका हुआ पानी पीने, पेयजल स्रोतों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने तथा दूषित पानी के उपयोग से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता, स्वच्छता और सुरक्षित पेयजल ही डायरिया जैसी बीमारियों की रोकथाम का सबसे प्रभावी उपाय है। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #minphemp #healthminmp

Balaghat, Madhya Pradesh | Jul 17, 2026