#बालाघाट
जिला शिक्षा अधिकारी ने डाइट बालाघाट में प्रशिक्षण कार्यक्रमों का किया निरीक्षण
जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती धनश्री जैन ने शुक्रवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) बालाघाट पहुंचकर जनशिक्षकों के लिए आयोजित पांच दिवसीय अकादमिक एवं मॉनिटरिंग आधारित क्षमतावर्धन प्रशिक्षण तथा ईसीसीई आधारित नर्सरी, केजी-1 एवं केजी-2 कक्षाओं में अध्यापन कराने वाले शिक्षकों के तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का अवलोकन किया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थी शिक्षकों से संवाद कर प्रशिक्षण की उपयोगिता पर चर्चा की तथा प्रभावी शिक्षण के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान श्रीमती जैन ने डाइट के प्राचार्य एवं अकादमिक स्टाफ के साथ नवीन शैक्षणिक सत्र में संचालित की जाने वाली गतिविधियों, शिक्षण की गुणवत्ता और अकादमिक योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने प्रशिक्षणों के माध्यम से शिक्षकों की दक्षता बढ़ाने तथा विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इस अवसर पर सहायक संचालक श्री मोहित डहेरिया, डाइट प्राचार्य श्री एन.पी. मलगाम, जिला परियोजना समन्वयक श्री घनश्याम बर्मन, प्रशिक्षण प्रभारी श्री के.डी. तितिरमारे, अकादमिक स्टाफ, मास्टर ट्रेनर्स तथा बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी शिक्षक उपस्थित रहे।
#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #schooledump