सहजनवा: गीडा में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक को किया गया गिरफ्तार
गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी काफी समय से इस मामले में वांछित चल रहा था। महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।