दतिया: नागपुर से निकली संकल्प यात्रा कल गोराघाट पहुंचेगी, बड़ोंनकलां सहित अन्य गांवों में प्रचार
Datia, Datia | Mar 10, 2026 नागपुर से निकली ‘संकल्प यात्रा’ का मंगलवार को गोराघाट में आगमन होगा। यात्रा के स्वागत की तैयारियां क्षेत्र में जोरों पर चल रही हैं। आयोजकों द्वारा मंगलवार दोपहर 01 बजे से शाम 06 बजे तक प्रचार रथ के माध्यम से बड़ोन कलां, कोटरा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।