रमा एकादशी पर वात्सल्य सेवा समिति ने की महाकाल की भव्य आरती, गौसेवा के साथ दिया गौ संरक्षण का संदेश
@followers @top fans News 24 Udaipur
#udaipur #nonfollowers #viralpost
उदयपुर: 5 नवम्बर 2026, वात्सल्य सेवा समिति मेवाड़, उदयपुर की ओर से रमा एकादशी के पावन अवसर पर रानी रोड स्थित महाकाल मंदिर में भव्य आरती का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। इस अवसर पर समिति के सभी सदस्यों ने भगवान महाकाल की आरती कर प्रदेश एवं समाज की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। आरती के पश्चात सभी सदस्य गौशाला पहुंचे, जहां गौमाता को हरा चारा एवं गुड़ खिलाकर गौसेवा का पुण्य लाभ प्राप्त किया।
इस अवसर पर समिति के सह महामंत्री गोपाल कनेरिया ने रमा एकादशी के आध्यात्मिक एवं वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एकादशी केवल व्रत और उपवास का पर्व नहीं है, बल्कि यह आत्मसंयम, मन की शुद्धि और इंद्रियों पर नियंत्रण का महत्वपूर्ण अवसर है। धार्मिक मान्यता के अनुसार रमा एकादशी का व्रत भगवान विष्णु एवं माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने का माध्यम है। वहीं वैज्ञानिक दृष्टिकोण से संयमित एवं संतुलित आहार, उपवास और ध्यान शरीर को अनुशासित रखने तथा मानसिक एकाग्रता बढ़ाने में सहायक हो सकते हैं। ऐसे पर्व हमें अपनी दिनचर्या में सात्विकता, सकारात्मकता और सेवा भावना अपनाने की प्रेरणा देते हैं।
समिति अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल ने गौ संवर्धन, गौ रक्षा एवं गौ संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि गौवंश भारतीय संस्कृति, परंपरा और भारतीय जीवनशैली का अभिन्न अंग है। गौवंश का संरक्षण एवं संवर्धन हम सभी का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने सभी सदस्यों से आह्वान किया कि वे गौसेवा को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं तथा गौवंश के संरक्षण, संवर्धन और भारतीय संस्कृति की परंपराओं को सहेजने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम के दौरान समिति संरक्षक एवं उपमहापौर दिनेश जी भट्ट के चारधाम यात्रा पूर्ण कर सकुशल लौटने पर समिति के सदस्यों ने उपरना ओढ़ाकर उनका आत्मीय अभिनंदन एवं सम्मान किया।
कार्यक्रम में सामाजिक सौहार्द एवं पारिवारिक आत्मीयता की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए जिन सदस्यों का जन्मदिन एवं वैवाहिक वर्षगांठ थी तथा जो सदस्य पहली बार कार्यक्रम में सम्मिलित हुए थे, उनका भी विशेष सम्मान किया गया। दिनेश जी भट्ट, प्रकाश जी अग्रवाल, सी.पी. बंसल, मनीबेन पटेल, सुधा अग्रवाल एवं भगवती अग्रवाल ने सभी को उपरना ओढ़ाकर सम्मानित किया और शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में उपमहापौर दिनेश जी भट्ट, समिति अध्यक्ष प्रकाश जी अग्रवाल, सह महामंत्री गोपाल कनेरिया, कोषाध्यक्ष सी.पी. बंसल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अलका मूंदड़ा, किरण नौगौरी, पी.एस. पटेल, ओमप्रकाश अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, शिवशंकर नागदा, कैलाश अग्रवाल, पूनम घारू, रामजी अग्रवाल, एडवोकेट रामजी मेघवाल, संदीप पानेरी, जगदीप मंगल, जगमोहन भावसार, श्रीरतन महतो, राजकुमारी गन्ना, डॉ. सुनीता शुक्ला, मनीबेन पटेल, सुधा अग्रवाल, भगवती अग्रवाल, पुष्पा अग्रवाल, राधा वर्मा, रेखा भट्ट, करण सिंह, प्रकाश प्रजापत, जयकिशन वर्मा, बृजलाल सोनी, रवींद्र अग्रवाल , रमेश तालिया सहित समिति के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन धार्मिक श्रद्धा, सामाजिक समरसता और गौसेवा के संकल्प के साथ हुआ।
news by :
गोपाल कनेरिया
सह महामंत्री
Girwa, Udaipur | Nov 5, 2026