नवाबगंज: बाराबंकी में ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार में टक्कर, बडेल चौराहे के पास कार सवार गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
बाराबंकी शहर कोतवाली क्षेत्र के बडेल चौराहे के पास बुधवार देर रात करीब 10 बजे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।