बबीता की मदद की गुहार: बच्चों की परवरिश के लिए रोजगार की मांग
श्रीनगर/श्रीकोट। श्रीनगर के श्रीकोट में रहने वाली बबीता इन दिनों आर्थिक तंगी से जूझ रही हैं। बबीता दिव्यांग हैं और उनके दो छोटी बेटियां हैं, जिनमें सबसे छोटी बेटी महज छह महीने की है।
बबीता का कहना है कि आर्थिक स्थिति इतनी खराब है कि वह अपनी छोटी बेटी के दूध का खर्च तक नहीं उठा पा रही हैं और दूध के लिए भी दूसरों से मदद मांगनी पड़ती है। वह पढ़ी-लिखी हैं और अब सरकार व समाज से रोजगार का अवसर देने की गुहार लगा रही हैं।
बबीता का कहना है कि अगर उन्हें कोई रोजगार मिल जाए तो वह अपने बच्चों का पालन-पोषण करने के साथ-साथ उनकी पढ़ाई-लिखाई भी कर सकेंगी।
वहीं, उनकी करीब तीन साल की मासूम बेटी भी लोगों से भावुक अपील करते हुए कहती है कि “मेरे पापा भगवान के पास चले गए हैं, हमारी मदद करें, मेरी मम्मी की मदद करें।”
बबीता ने समाज और प्रशासन से अपील की है कि उन्हें आर्थिक सहायता के साथ ऐसा रोजगार उपलब्ध कराया जाए, जिससे वह अपने बच्चों को सम्मान के साथ पाल सकें और उन्हें बेहतर भविष्य दे सकें। #facebookviral #reporter #womensupportingwomen #instagram #widow #help #today #uttarakhand #srinagar Garhwal #daughters #socialmedia