किराए के कमरे में नकली नोटों का खेल, 2 लाख की जाली करेंसी बरामद!
कानपुर में कमिश्नरेट पुलिस की स्पेशल क्राइम ब्रांच ने नकली नोट छापने और उन्हें बाजार में खपाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।
मुखबिर की सूचना पर SOG/क्राइम ब्रांच और थाना रेलबाजार पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए सौमिल गुप्ता, रोशन अली और शेर सिंह को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से करीब ₹2 लाख की फेक करेंसी बरामद हुई है। आरोपी किराए के कमरे में कंप्यूटर, प्रिंटर और स्याही की मदद से नकली नोट तैयार करते थे।
पूछताछ में सामने आया है कि गिरोह पिछले करीब 3 से 4 महीने से सक्रिय था और कानपुर व आसपास के क्षेत्रों में नकली नोटों को छोटी-छोटी रकम के रूप में चलाने का काम कर रहा था।
तीनों आरोपियों के खिलाफ पहले से करीब 15 मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। पूछताछ में कुछ अन्य सहयोगियों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है।
.
#Kanpur #KanpurPolice #FakeCurrency #CrimeBranch #SOG RailBazarPolice
Mathura, Mathura | Sep 10, 2026