कानपुर में रेलबाजार पुलिस का बड़ा एक्शन! 🚨
ट्रॉली बैग और पिट्ठू बैग में अवैध गांजा लेकर घूम रही एक युवती को रेलबाजार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवती के दोनों बैगों से 8 किलो 295 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है।
थाना प्रभारी अमान सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम शिव नारायण टंडन पुल के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक युवती संदिग्ध हालत में ट्रॉली और पिट्ठू बैग लेकर आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर वह कथित तौर पर वापस जाने लगी, लेकिन पुलिस टीम ने उसे रोककर तलाशी ली।
तलाशी के दौरान चार पैकेटों में रखा गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार युवती की पहचान चांदनी जोशी (22 वर्ष) निवासी शाहजहांपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
.
.
#Kanpur #KanpurNews #RailBazar #KanpurPolice #UPPolice CrimeNews