बिल्हौर में सरकारी निर्माण की खुली पोल!
बिल्हौर नगर पालिका द्वारा छोटी बाजार में बनाए गए सरकारी आवास की छत भरभराकर गिर गई। इस आवास में नायब तहसीलदार किराए पर रह रहे थे।
बताया जा रहा है कि जिस जगह की छत गिरी, उसी के नीचे नायब तहसीलदार अक्सर आराम करते थे। गनीमत रही कि हादसे के वक्त वहां कोई मौजूद नहीं था।
अब सवाल उठ रहा है कि आखिर सरकारी आवास के निर्माण में गुणवत्ता का कितना ध्यान रखा गया? अगर यही हादसा रात में होता तो क्या कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी?
गिरी सिर्फ छत नहीं, सरकारी निर्माण की गुणवत्ता पर भी खड़े हुए बड़े सवाल!
.
.
#Bilhaur #Kanpur #KanpurNews #BreakingNews #UttarPradesh