करगहर: शराब मामले में फरार चल रहे एक अप्राथमिकी अभियुक्त को करगहर थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार
करगहर थाने की पुलिस ने थानाक्षेत्र के सहूवार गाँव से शराब कांड में फरार चल रहे अप्राथमिक अभियुक्त विक्की कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त के मोटरसाइकिल से अवैध शराब बरामद की गई थी। जिसके बाद गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ करगहर थाने में प्राथमिक की दर्ज की गई थी। जिसे आज गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके पूर्व में भी धनजी चौधरी को जेल भेज दिया गया है।