करगहर: रोहतास के करगहर में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की हुई मौत पाँच लोग गंभीर रूप से हुए घायल।
रोहतास जिले के करगहर थानक्षेत्र देव खैरा गाँव मे आकाशीय बिजली की चपेट में एक ही परिवार के सात लोग आ गए। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। जबकि अन्य पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में चार महिला और एक पुरुष है वहीं शंकर राम और विवेक कुमार की मौत हो गई है। छत पर खाना बनाने के दौरान हुआ हादसा।