करगहर: करगहर के त्रिलोकपुर गाँव में 60 वर्षीय बुजुर्ग के संदिग्ध अवस्था में हुई मौत। परिजनों ने हत्या की जताई आशंका।
आज करगहर थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। मृतक के परिजन सोनू कुमार ने बताया कि उसके 60 वर्षीय दादा दरोगा पासवान घर से घूमने के लिये बाहर निकले थे। इसके कुछ समय बाद गाँव मे ही अचेत अवस्था में वे पड़ हुये थे। वही इस मामले में पुलिस मृत एक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है।