करगहर: डिभीया के पास सड़क हादसे में कार सवार एक बच्ची समेत दो लोग हुए घायल, करगहर सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर
सासाराम- चौसा पथ पर डिभीया गांव के पास दो कार के बीच टक्कर हो गई है। इस हादसे में एक कार पर सवार कोचस के कांति देवी एवं उनके साथ एक पाच वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इन्हें इलाज के लिए पुलिस एवं स्थानीय लोगों की मदद से करगहर के सीएचसी लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल रेफर किया गया है।