*टाँटरमाला गाँव में चोर गिरोह सक्रिय*
*रिपोर्टर:जनक दास वैष्णव*
*निम्बाहेडा़* निम्बाहेडा़ सदर थाना क्षेत्र के टाँटरमाला गाँव में दो घरो में मंगलवार को चोरों ने ताले तोड़फोड़ कर सामान बिखेरे; दोनों घरों पर घर के कोई भी सदस्य मोजूद नहीं होने का फायदा उठाकर चोरों ने अपना मकसद तय किया जिसमें शंभु लाल मेनारिया के पुराने घर में ताले तोडे़ व सामान बिखरा मिला था , गाँव के पूर्व उप सरपंच गोपाल मेनारिया ने बताया की गाँव के लाल दास वैष्णव व उनकी पत्नी समाज के कार्यक्रम से बिनोता गाँव में 2 दिन से रूके हुऐ थे मंगलवार रात को चोर गिरोह ने ताला लगे घर का मोके का फायदा उठाकर घर के मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसकर दोनों टीन शेड लगे कमरों के ताले तोड़कर बकारियाँ व चदर के पेटों से सामान बिखेर दिऐ व उनमें से 40000 रू रखे रोकड़ नकदी चोरी करके ले गये इस घटना की रिपोर्ट परिवार जन द्वारा बीट सर्कल के बिनोता चोकी पर दी गई जिसका मोका मुआना करने एएसआई भूपेंद्र सिंह पंवार कानि दिनेश नायक कानि नाहर सिंह ने चोरों द्वारा की गई वारदात की तहकीकात की और एएसआई ने ग्रामीण जन को गाँव में आने वाले संदिग्ध लोगों से सजग रहने व उनसे पूछताछ करने कीअपील की तुम किस काम से आऐ हो व किससे काम हैं , व लोगों से गाँव गली मोहल्ले में अच्छी लाईटिंग व मेन सड़क के रास्तों पर सीसीटीवी केमरे लगाने का अनुरोध किया की इससे किसी भी चोरी की वारदात की तह तक पहुँचा जा सके लाल दास वैष्णव व परिवार जन ने इस चोरी की वारदात की रिपोर्ट निम्बाहेडा़ थाने में दर्ज कराई हैं इस सप्ताह में चोर गिरोह ने कई किसानों के कुऐ से केबल चोरियाँ भी की हैं!