थानाधिकारी दिनेश चौधरी का पारीक समाज ने किया स्वागत
भीलवाड़ा/शाहपुरा: सुभाष व्यास नवनियुक्त/थानाधिकारी दिनेश चौधरी का पारीक समाज के प्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी महावीर पारीक, जिला पारीक परिषद शाहपुरा के ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र सावर, जिला पारीक परिषद भीलवाड़ा के प्रकोष्ठ अध्यक्ष राधेश्याम पारीक छापरी, जिला पारीक परिषद भीलवाड़ा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र पारीक परबतसर सहित अन्य समाजबंधु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समाज के प्रतिनिधियों ने थानाधिकारी दिनेश चौधरी का फूलमाला पहनाकर, साफा बांधकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस दौरान सभी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए शाहपुरा में बेहतर कानून-व्यवस्था एवं आमजन के साथ सौहार्दपूर्ण समन्वय की अपेक्षा जताई।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान पारीक समाज के पदाधिकारियों एवं उपस्थितजनों ने थानाधिकारी चौधरी के उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।