दतिया नगर: झाँसी रोड पर शराब की दुकान के सामने दो पक्षों में जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल
झाँसी रोड स्थित शराब की दुकान के सामने बुधवार रात करीब साढ़े 10 बजे 2 पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों ओर से लात-घूसे और बेल्ट चलने का वीडियो गुरुवार सुबह 11 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद इलाके में चर्चा का माहौल बन गया। वायरल वीडियो में कई युवक एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं। हालांकि विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ यह स्पष्ट नहीं हो सका।