पोलायकलां: पोलायकलां मंडी में पुरानी प्याज के भाव में फिर तेजी, एक्स्ट्रा सुपर 4351 तक बिकी; नई प्याज की आवक भी बढ़ी
पोलायकलां कृषि उपज मंडी में पुरानी प्याज के भाव में एक बार फिर तेजी देखने को मिली। मंडी प्रभारी ने बुधवार शाम 4 बजे जानकारी दी। प्याज की 16,000 कट्टों और लहसुन की 3,000 कट्टों की आवक हुई। एक्स्ट्रा सुपर प्याज 4200 से 4351, सुपर 3800 से 4000, एवरेज 3200 से 3600, गोल्टा 2500 से 3000, गोल्टी 2000 से 2500 और खादू 200 से 4000 रुपए बिका।