चम्बा: आईटीआई चंबा में आयोजित पुरुष वर्ग की चार दिवसीय एथलेटिक्स और सांस्कृतिक प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न
Chamba, Chamba | May 4, 2024 आईटीआई चंबा में आयोजित पुरुष वर्ग की चार दिवसीय एथलेटिक्स और सांस्कृतिक प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हो गई। समापन अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्यातिथि के तौर पर एएसपी शिवानी मेहला ने शिरकत की। एएसपी के मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात मुख्यातिथि ने अलग अलग स्पर्धाओं में अव्वल रहने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।