चम्बा: सीमावर्ती राज्यों के पुलिस- प्रशासनिक अधिकारियों के साथ डीसी ऑफिस चम्बा में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक
Chamba, Chamba | May 4, 2024 लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत डीसी ऑफिस चम्बा में सीमावर्ती राज्यों के पुलिस प्रशासन से जुड़े अधिकारियों के साथ शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनावों के दौरान शांतिपूर्ण मतदान के उद्देश्य से सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार विमर्श किया गया।