चम्बा: लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत जिला मुख्यालय चंबा में सीमावर्ती राज्यों के पुलिस प्रशासन से जुड़े अधिकारियों के साथ की गई बैठक
Chamba, Chamba | May 4, 2024 लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत जिला मुख्यालय चंबा में शनिवार को सीमावर्ती राज्यों के पुलिस प्रशासन से जुड़े अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनावों के दौरान शांतिपूर्ण मतदान के उद्देश्य से सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं बारे गहन विचार विमर्श किया गया।