चम्बा: मतदाता जागरुकता के लिए जिला चम्बा के सभी सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में आयोजित हुए शपथ ग्रहण कार्यक्रम
Chamba, Chamba | May 4, 2024 मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता अभियान (स्वीप) के अंतर्गत व्यापक स्तर पर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने एक अनूठी पहल की है। शनिवार को जिला चम्बा के प्रत्येक सरकारी कार्यालय सहित शिक्षण संस्थानों में मतदाता जागरूकता को लेकर शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। डीसी ऑफिस चम्बा में भी अधिकारियों व कर्मचारियों ने मतदान करने की शपथ ग्रहण की।