चम्बा: चौगान नंबर दो में 6 मई को आयोजित होगा हिम करियर एक्सपो कार्यक्रम, युवाओं को दिखाई जाएगी सही करियर चुनने की राह
Chamba, Chamba | May 4, 2024 चम्बा के ऐतिहासिक चौगान नंबर दो में 6 मई को हिम करियर एक्सपो का आयोजन किया जाएगा। हिमालयन ग्रुप द्वारा आयोजित किए जा रहे इस कार्यक्रम में ए.एस.पी. चम्बा शिवानी मेहला बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगी। य़ह जानकारी शनिवार को मार्केटिंग डायरेक्टर जसविंद्र कुमार ने चम्बा में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए दी।