Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Uttar_pradesh
Congress
Modi
Delhi
Viral
Breakingnews
गिरफ्तार
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Jdu
Crimenews
Sitapur
Firozabad
Breaking
किया
Politics
Yogi
Biharnews
rajeev89140090
यूपी के 540 रनों के जवाब में बिहार के 8 विकेट गिरे, टीम 399 रन पीछे!#RajgirRanjiTrophy
Bihar, Nalanda
| Oct 13, 2026
#rajgirranjitrophy
MORE NEWS
नालंदा में निशांत कुमार का कार्यक्रम बिहार शरीफ के श्रम कल्याण मैदान में उमड़ा समर्थकों का जन सैलाब
Bihar, Nalanda | Oct 13, 2026
यूपी का 540 रन का पहाड़, बिहार 141 पर ऑलआउट! राजगीर में बिहार की पहली पारी ध्वस्त, 399 रन पीछे
Bihar, Nalanda | Oct 13, 2026
प्रेस विज्ञप्ति --------------------------------- जिला पदाधिकारी महोदया के निर्देश के आलोक में आज दिनांक 12/10/2026 को अनुमंडल पदाधिकारी बिहारशरीफ एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिहारशरीफ 2 के द्वारा संयुक्त रूप से दुर्गा पूजा 2026 के अवसर पर रहुई प्रखंड अंतर्गत ग्राम कादी बिगहा में देवी स्थान में तैयार किये जा रहे पूजा पंडाल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में संबंधित पूजा समिति के संचालक के द्वारा बताया गया कि अष्टमी एवं नवमी पूजा को श्रद्धालु की बहुत भीड़ होती हैं। इस संबंध में आयोजकों को निर्देश दिया गया कि पूजा पंडाल में आने वाले लोगों के प्रवेश एवं निकास द्वार अलग-अलग करेंगे। साथ ही पंडाल में विद्युत सुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा हेतु आवश्यक तैयारी करने हेतु भी निर्देशित किया गया । समिति के संचालकों को पूजा पंडाल में हमेशा अपने सहयोगी/वॉलेंटियर रहेगे । साथ ही CCTV camera भी लगायेंगे। वाहन पार्किंग की व्यवस्था करेंगे। निरीक्षण के क्रम में अंचल अधिकारी रहुई, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत, रहुई एवं थाना अध्यक्ष, भागनबिगहा भी उपस्थित रहे। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Police
Nalanda, Bihar | Oct 12, 2026
प्रेस विज्ञप्ति नालंदा। दिनांक: 12 अक्टूबर 2026 जिला जन संपर्क कार्यालय, नालंदा। ................................................ मेरा युवा भारत, नालंदा की जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक सम्पन्न नशामुक्ति अभियान, युवा सहभागिता एवं विकसित भारत क्विज के प्रचार-प्रसार को लेकर उप विकास आयुक्त ने दिए निर्देश बिहारशरीफ, नालंदा, 12 अक्टूबर 2026: सुश्री सारा अशरफ, उप विकास आयुक्त, नालंदा की अध्यक्षता में मेरा युवा भारत, नालंदा के तत्वावधान में जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के सदस्यों के साथ विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि के उपरांत विगत तिमाही में संचालित गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा हुई। *नशामुक्ति कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर* बैठक में नशामुक्ति कार्यक्रमों के आयोजन एवं प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष चर्चा की गई। इस दौरान विद्यालयों, महाविद्यालयों, युवा क्लबों तथा स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया गया। निर्देश दिया कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि नशामुक्ति अभियान को प्रभावी बनाया जा सके और इसका लाभ अधिकाधिक युवाओं तक पहुंचे। विकसित भारत क्विज के संबंध में जानकारी दी गई कि VBYLD के चैलेंज ट्रैक के प्रथम चरण की क्विज प्रतियोगिता में नालंदा जिले के लिए निर्धारित 36,655 सहभागिताओं के लक्ष्य के विरुद्ध कुल 41,329 सहभागिताएं दर्ज की गईं। यह निर्धारित लक्ष्य का 112 प्रतिशत है। इस उपलब्धि के साथ नालंदा पूरे बिहार में तीसरे स्थान पर रहा। वहीं, निबंध चरण के लिए चयनित 1,000 युवाओं में से अब तक 45 युवाओं द्वारा निबंध जमा किए जाने की जानकारी दी गई। इस चरण में युवाओं की सहभागिता बढ़ाने के लिए आवश्यक उपायों पर चर्चा की गई। उन्होंने प्रचार-प्रसार को अधिक प्रभावी बनाने के लिए क्यूआर कोड का व्यापक उपयोग करने तथा युवाओं के बीच लोकप्रिय माइक्रो-इन्फ्लुएंसर्स को अभियान से जोड़ने का निर्देश दिया। उन्होंने VBYLD के सांस्कृतिक ट्रैक का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा शैक्षणिक संस्थानों के माध्यम से अधिकाधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। मेरा भारत पोर्टल पर पंजीकरण बढ़ाने के निर्देश मेरा भारत पोर्टल पर युवाओं के पंजीकरण की समीक्षा के दौरान बताया गया कि पिछली तिमाही में लगभग 1,600 नए पंजीकरण किए गए हैं। वहीं, एनएसएस, एनसीसी तथा भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के माध्यम से अब तक लगभग 3,628 पंजीकरण दर्ज किए जा चुके हैं। एनसीसी एवं एनएसएस इकाइयों से पंजीकरण अभियान तथा युवा गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया। बैठक में महिला युवाओं के पंजीकरण को बढ़ावा देने, मेरा भारत चैप्टर के गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने, इच्छुक शैक्षणिक संस्थानों एवं युवा समूहों की पहचान करने तथा उनकी जिम्मेदारियां निर्धारित करने पर भी विचार-विमर्श किया गया। आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए बताया गया कि 28 एवं 29 अक्टूबर 2026 को जिला युवा महोत्सव के अंतर्गत इनोवेशन चैलेंज एवं सांस्कृतिक ट्रैक की जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Press Information Bureau - PIB, Government of India
Nalanda, Bihar | Oct 12, 2026
आज दिनांक 12/10/2026 को श्री कृत्यानंद रंजन, नगर आयुक्त, बिहारशरीफ द्वारा बिहारशरीफ नगर निगम क्षेत्र के प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों का भौतिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निम्नलिखित पूजा पंडालों का जायजा लिया गया: 1. श्री बड़ी दुर्गा पूजा समिति, बड़ी पहाड़ी 2. श्री काली पूजा समिति, भैंसासुर 3. आशानगर दुर्गा पूजा समिति 4. मोहद्दीनगर दुर्गा पूजा समिति इस दौरान नगर आयुक्त द्वारा सभी पूजा समितियों को निर्देश दिया गया कि दुर्गा पूजा के आयोजन स्थल पर समिति के सदस्यों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करें, ताकि श्रद्धालुओं की सुविधा एवं व्यवस्थाओं का समुचित ध्यान रखा जा सके। वहीं, आशानगर दुर्गा पूजा पंडाल के समीप पेड़ों की बड़ी टहनियों की छंटाई कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए, ताकि पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। बिहारशरीफ नगर निगम श्रद्धालुओं की बेहतर साफ सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु कटिबद्ध है। Samrat Choudhary CMO Bihar Press Information Bureau - PIB, Government of India Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Sharif Nagar Nigam
Nalanda, Bihar | Oct 12, 2026
प्रेस विज्ञप्ति नालंदा। रणजी ट्रॉफी: उत्तर प्रदेश ने पहली पारी में बनाए 540 रन, दूसरे दिन स्टंप्स तक बिहार 44/2 2 अक्टूबर 2026।* राजगीर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी एलीट सीजन 2026–27 के तहत बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच खेले जा रहे मुकाबले के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश ने अपनी पहली पारी में 540 रन बनाए। दिन का खेल समाप्त होने तक बिहार ने अपनी पहली पारी में 18 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 44 रन बना लिया है। बिहार की टीम अभी भी उत्तर प्रदेश से 496 रन पीछे है और अभी आठ विकेट शेष हैं। पहले दिन के खेल की समाप्ति पर उत्तर प्रदेश का स्कोर 84 ओवर में तीन विकेट पर 287 रन था। दूसरे दिन टीम ने अपनी पारी को आगे बढ़ाते हुए कुल 540 रन बना कर बिहार के सामने बड़ा लक्ष्य रखा है। दूसरे दिन रिंकू सिंह और माधव कौशिक ने अपनी पारी को आगे बढ़ाते हुए- माधव कौशिक 150 रन, रिंकू सिंह 112 रन बनाया अन्य बल्लेबाजों में आराध्या यादव 84 रन, ज़ीशान अंसारी 58 रन और अभिनन्दन सिंह 43 रन का मुख्य योगदान दिया। बिहार की गेन्दबाजी में अमोद यादव 29.1 ओवर 6 मेडन 91 रन 4 विकेट, सुराज कश्यप 43 ओवर 9 मेडन 100 रन 3 विकेट तथा हिमांशु को 1 और कप्तान साक़िबूल को 2 विकेट मिला। बिहार की पहली पारी में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक बिहार का स्कोर 18 ओवर में 2 विकेट पर 44 रन है। बल्लेबाजी में पियूष कुमार सिंह 16 रन बनाकर नाबाद हैं इनके साथ अमोद यादव नाबाद रहे। उत्तर प्रदेश की गेन्दबाजी में कार्तिक त्यागी और कारण शर्मा को 1-1 विकेट मिला है। चार दिवसीय इस प्रथम श्रेणी मुकाबले में बिहार के बल्लेबाजों के सामने धैर्य, एकाग्रता और जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाजी करने की चुनौती होगी। टीम को मुकाबले में अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए लम्बी साझेदारियों की जरूरत होगी। राजगीर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में तीसरे दिन 13/10/2026 का खेल दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण रहने की उम्मीद है। बिहार की टीम जहाँ अपनी पहली पारी को मजबूत करने का प्रयास करेगी, वहीं उत्तर प्रदेश के गेंदबाज जल्द विकेट हासिल कर अपनी टीम की स्थिति और मजबूत करना चाहेंगे। मैच का स्कोरकार्ड प्रतियोगिता: रणजी ट्रॉफी एलीट, सीजन 2026–27 मुकाबला: बिहार बनाम उत्तर प्रदेश स्थान: राजगीर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, राजगीर, नालंदा उत्तर प्रदेश की पहली पारी: 540 रन पर सिमटी बिहार की पहली पारी:44/2 (18 ओवर)बिहार की स्थिति:* उत्तर प्रदेश से 496 रन पीछे, आठ विकेट शेष दूसरे दिन का खेल: समाप्त सादर, बिहार क्रिकेट एसोसिएशन Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Sports of Bihar rajgir sports complex
Nalanda, Bihar | Oct 12, 2026
प्रेस विज्ञप्ति नालंदा। जिला जनसंपर्क कार्यालय, नालन्दा। ................................................ दीपनगर स्टेडियम नालंदा में राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय रग्बी बालिका प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ: डीडीसी सुश्री सारा अशरफ,नालंदा ने दीप प्रज्वलित कर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह बिहारशरीफ नालंदा, 12 अक्टूबर 2026: खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना तथा जिला प्रशासन नालंदा के संयुक्त तत्वावधान में आज नालंदा की ऐतिहासिक धरती पर राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय रग्बी अंडर 17 एवं अंडर 19 बालिका प्रतियोगिता सत्र 2026-27 का विधिवत एवं भव्य शुभारंभ हुआ। तीन दिनों तक चलने वाला यह खेल महाकुंभ 12 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2026 तक पूरी ऊर्जा और खेल भावना के साथ आयोजित किया जा रहा है। दीप प्रज्वलन कर हुआ औपचारिक आगाज समारोह की मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त, नालंदा सुश्री सारा अशरफ ने उपस्थित विशिष्ट अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि वे अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना भी विकसित करते हैं। उन्होंने बालिकाओं की खेल प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि बिहार की बेटियां अब हर खेल में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फलक पर राज्य का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को हार-जीत से ऊपर उठकर निष्पक्ष खेल भावना का प्रदर्शन करने का संदेश दिया। उद्घाटन अवसर पर जिला प्रशासन के कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अपर समाहर्ता विभागीय जांच, डीसीएलआर बिहारशरीफ, जिला खेल पदाधिकारी- सह-जिला परिवहन पदाधिकारी नालंदा श्री रवि रंजन कुमार की मौजूदगी में शुभारंभ हुआ। सभी अधिकारियों ने खेल मैदान में जाकर दोनों आयु वर्गों की खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर व्यक्तिगत परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में राज्य भर के सभी 9 प्रमंडलों की चयनित टीमों के साथ-साथ एकलव्य खेल केंद्र की टीम समेत कुल 10 टीमें भाग ले रही हैं। मैदान पर अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाने के लिए लगभग 250 प्रतिभावान बालिका खिलाड़ी नालंदा पहुंची हैं। इसके अलावा टीमों के कुशल मार्गदर्शन और संचालन के लिए 30 टीम प्रभारी तथा मैचों के निष्पक्ष और तकनीकी संचालन के लिए 20 तकनीकी अधिकारी पूरी मुस्तैदी से जुटे हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को मिलेगा नेशनल का टिकट यह प्रतियोगिता उभरती हुई रग्बी प्रतिभाओं के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण मंच साबित हो रही है। इस तीन दिवसीय आयोजन में शानदार खेल कौशल और अनुशासन दिखाने वाली चुनिंदा खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय विद्यालय रग्बी प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी आगामी नेशनल स्तर की प्रतियोगिताओं में बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व कर गौरव बढ़ाएंगी। शानदार मैच और पुख्ता प्रबंध प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर 17 और अंडर 19 दोनों ही वर्गों में रोमांचक और कड़े मुकाबले देखने को मिले, जहां दर्शकों और साथी खिलाड़ियों ने तालियों की गड़गड़ाहट से मैदान गूंजायमान रखा। जिला प्रशासन नालंदा द्वारा सभी बाहरी जिलों से आई खिलाड़ियों, टीम प्रभारियों और अधिकारियों के लिए उच्च स्तरीय आवास, पौष्टिक भोजन, सुरक्षा और प्राथमिक चिकित्सा के व्यापक व चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। प्रतियोगिता 14 अक्टूबर को फाइनल मुकाबलों और पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न होगी। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Press Information Bureau - PIB, Government of India Rugby India Sports of Bihar
Nalanda, Bihar | Oct 12, 2026
प्रेस विज्ञप्ति नालंदा। जिला जनसंपर्क कार्यालय, नालंदा। दिनांक: 12 अक्टूबर 2026 .................................................... जिला स्तरीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित, लंबित मामलों के समयबद्ध निष्पादन का अपर समाहर्ता ने दिया निर्देश बिहारशरीफ (नालंदा), 12 अक्टूबर 2026: आज श्री राजीव रंजन कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता, नालंदा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ विभागवार लंबित मामलों, आवेदनों एवं पत्रों के निष्पादन की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान अपर समाहर्ता ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी मामले को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखा जाए तथा प्रत्येक प्रकरण का निष्पादन समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए। बैठक में सहयोग पोर्टल, माननीय उच्च न्यायालय से संबंधित MJC/CWJC/LPA के मामले, मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, सीपीग्राम, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से संबंधित मामले, जमाबंदी, भूमि मापी, दाखिल-खारिज (म्यूटेशन), राशन कार्ड, अभियान बसेरा,प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना तथा आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई। आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि चिह्नित करने का निर्देश आईसीडीएस के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण हेतु उपलब्ध कराई गई भूमि की समीक्षा के क्रम में कुल 215 स्थलों पर चिह्नित भूमि अनुपयुक्त पाई गई। इस पर अपर समाहर्ता ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस) को निर्देश दिया कि अनुपयुक्त भूमि से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए उपयुक्त भूमि की स्पष्ट एवं अद्यतन सूची यथाशीघ्र उपलब्ध कराएं, ताकि संबंधित अंचल अधिकारियों के माध्यम से आवश्यक अनापत्ति प्रमाण-पत्र (NOC) की प्रक्रिया पूरी की जा सके और भवन निर्माण की दिशा में आगे की कार्रवाई सुनिश्चित हो। आगामी दशहरा एवं दुर्गा पूजा पर्व के मद्देनजर जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए गए। सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में उपस्थित रहकर सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ दायित्वों का निर्वहन करने को कहा गया। बिना पूर्व अनुमति अवकाश पर जाने अथवा मुख्यालय छोड़ने से परहेज करने का निर्देश दिया गया। अपर समाहर्ता ने कहा कि पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था से संबंधित किसी भी छोटी-से-छोटी सूचना को गंभीरता से लिया जाए तथा उस पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए पूरी सजगता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया, ताकि पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके। अंत में सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करें तथा उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। Samrat Choudhary CMO Bihar Press Information Bureau - PIB, Government of India Panchayati Raj Department, Government of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar Bihar Sharif Nagar Nigam State Health Society, Bihar Social Welfare Department, Government of Bihar ICDS Directorate Bihar Industries Department, Bihar
Nalanda, Bihar | Oct 12, 2026