आज दिनांक 12/10/2026 को श्री कृत्यानंद रंजन, नगर आयुक्त, बिहारशरीफ द्वारा बिहारशरीफ नगर निगम क्षेत्र के प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों का भौतिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान निम्नलिखित पूजा पंडालों का जायजा लिया गया:
1. श्री बड़ी दुर्गा पूजा समिति, बड़ी पहाड़ी
2. श्री काली पूजा समिति, भैंसासुर
3. आशानगर दुर्गा पूजा समिति
4. मोहद्दीनगर दुर्गा पूजा समिति
इस दौरान नगर आयुक्त द्वारा सभी पूजा समितियों को निर्देश दिया गया कि दुर्गा पूजा के आयोजन स्थल पर समिति के सदस्यों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करें, ताकि श्रद्धालुओं की सुविधा एवं व्यवस्थाओं का समुचित ध्यान रखा जा सके।
वहीं, आशानगर दुर्गा पूजा पंडाल के समीप पेड़ों की बड़ी टहनियों की छंटाई कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए, ताकि पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
बिहारशरीफ नगर निगम श्रद्धालुओं की बेहतर साफ सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु कटिबद्ध है।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Press Information Bureau - PIB, Government of India
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Bihar Sharif Nagar Nigam
2 views | Nalanda, Bihar | Oct 12, 2026