प्रेस विज्ञप्ति
नालंदा।
जिला जनसंपर्क कार्यालय, नालंदा।
दिनांक: 12 अक्टूबर 2026
....................................................
जिला स्तरीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित, लंबित मामलों के समयबद्ध निष्पादन का अपर समाहर्ता ने दिया निर्देश
बिहारशरीफ (नालंदा), 12 अक्टूबर 2026: आज श्री राजीव रंजन कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता, नालंदा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ विभागवार लंबित मामलों, आवेदनों एवं पत्रों के निष्पादन की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान अपर समाहर्ता ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी मामले को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखा जाए तथा प्रत्येक प्रकरण का निष्पादन समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए।
बैठक में सहयोग पोर्टल, माननीय उच्च न्यायालय से संबंधित MJC/CWJC/LPA के मामले, मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, सीपीग्राम, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से संबंधित मामले, जमाबंदी, भूमि मापी, दाखिल-खारिज (म्यूटेशन), राशन कार्ड, अभियान बसेरा,प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना तथा आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई।
आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि चिह्नित करने का निर्देश
आईसीडीएस के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण हेतु उपलब्ध कराई गई भूमि की समीक्षा के क्रम में कुल 215 स्थलों पर चिह्नित भूमि अनुपयुक्त पाई गई। इस पर अपर समाहर्ता ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस) को निर्देश दिया कि अनुपयुक्त भूमि से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए उपयुक्त भूमि की स्पष्ट एवं अद्यतन सूची यथाशीघ्र उपलब्ध कराएं, ताकि संबंधित अंचल अधिकारियों के माध्यम से आवश्यक अनापत्ति प्रमाण-पत्र (NOC) की प्रक्रिया पूरी की जा सके और भवन निर्माण की दिशा में आगे की कार्रवाई सुनिश्चित हो।
आगामी दशहरा एवं दुर्गा पूजा पर्व के मद्देनजर जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए गए। सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में उपस्थित रहकर सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ दायित्वों का निर्वहन करने को कहा गया। बिना पूर्व अनुमति अवकाश पर जाने अथवा मुख्यालय छोड़ने से परहेज करने का निर्देश दिया गया।
अपर समाहर्ता ने कहा कि पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था से संबंधित किसी भी छोटी-से-छोटी सूचना को गंभीरता से लिया जाए तथा उस पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए पूरी सजगता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया, ताकि पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।
अंत में सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करें तथा उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Press Information Bureau - PIB, Government of India
Panchayati Raj Department, Government of Bihar
General Administration Department, Govt. of Bihar
Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar
Bihar Sharif Nagar Nigam
State Health Society, Bihar
Social Welfare Department, Government of Bihar
ICDS Directorate Bihar
Industries Department, Bihar
3 views | Nalanda, Bihar | Oct 12, 2026