प्रेस विज्ञप्ति
नालंदा। दिनांक: 12 अक्टूबर 2026 जिला जन संपर्क कार्यालय, नालंदा।
................................................
मेरा युवा भारत, नालंदा की जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक सम्पन्न
नशामुक्ति अभियान, युवा सहभागिता एवं विकसित भारत क्विज के प्रचार-प्रसार को लेकर उप विकास आयुक्त ने दिए निर्देश
बिहारशरीफ, नालंदा, 12 अक्टूबर 2026: सुश्री सारा अशरफ, उप विकास आयुक्त, नालंदा की अध्यक्षता में मेरा युवा भारत, नालंदा के तत्वावधान में जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में समिति के सदस्यों के साथ विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक में पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि के उपरांत विगत तिमाही में संचालित गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा हुई।
*नशामुक्ति कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर*
बैठक में नशामुक्ति कार्यक्रमों के आयोजन एवं प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष चर्चा की गई। इस दौरान विद्यालयों, महाविद्यालयों, युवा क्लबों तथा स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया गया। निर्देश दिया कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि नशामुक्ति अभियान को प्रभावी बनाया जा सके और इसका लाभ अधिकाधिक युवाओं तक पहुंचे।
विकसित भारत क्विज के संबंध में जानकारी दी गई कि VBYLD के चैलेंज ट्रैक के प्रथम चरण की क्विज प्रतियोगिता में नालंदा जिले के लिए निर्धारित 36,655 सहभागिताओं के लक्ष्य के विरुद्ध कुल 41,329 सहभागिताएं दर्ज की गईं। यह निर्धारित लक्ष्य का 112 प्रतिशत है। इस उपलब्धि के साथ नालंदा पूरे बिहार में तीसरे स्थान पर रहा।
वहीं, निबंध चरण के लिए चयनित 1,000 युवाओं में से अब तक 45 युवाओं द्वारा निबंध जमा किए जाने की जानकारी दी गई। इस चरण में युवाओं की सहभागिता बढ़ाने के लिए आवश्यक उपायों पर चर्चा की गई।
उन्होंने प्रचार-प्रसार को अधिक प्रभावी बनाने के लिए क्यूआर कोड का व्यापक उपयोग करने तथा युवाओं के बीच लोकप्रिय माइक्रो-इन्फ्लुएंसर्स को अभियान से जोड़ने का निर्देश दिया।
उन्होंने VBYLD के सांस्कृतिक ट्रैक का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा शैक्षणिक संस्थानों के माध्यम से अधिकाधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
मेरा भारत पोर्टल पर पंजीकरण बढ़ाने के निर्देश
मेरा भारत पोर्टल पर युवाओं के पंजीकरण की समीक्षा के दौरान बताया गया कि पिछली तिमाही में लगभग 1,600 नए पंजीकरण किए गए हैं। वहीं, एनएसएस, एनसीसी तथा भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के माध्यम से अब तक लगभग 3,628 पंजीकरण दर्ज किए जा चुके हैं।
एनसीसी एवं एनएसएस इकाइयों से पंजीकरण अभियान तथा युवा गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया। बैठक में महिला युवाओं के पंजीकरण को बढ़ावा देने, मेरा भारत चैप्टर के गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने, इच्छुक शैक्षणिक संस्थानों एवं युवा समूहों की पहचान करने तथा उनकी जिम्मेदारियां निर्धारित करने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए बताया गया कि 28 एवं 29 अक्टूबर 2026 को जिला युवा महोत्सव के अंतर्गत इनोवेशन चैलेंज एवं सांस्कृतिक ट्रैक की जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Press Information Bureau - PIB, Government of India
1 views | Nalanda, Bihar | Oct 12, 2026