बहराइच: तेलियनपुरवा के पास पिकअप की ठोकर से बालक की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
पयागपुर थाना क्षेत्र के अरकापुर खुटेहना निवासी मोहम्मद रियाज (11) अपनी मां बड़का के साथ ऑटो से कोतवाली देहात क्षेत्र के तेलियनपुरवा अपने ननिहाल आया था। बहराइच गोंडा मार्ग पर तेलियनपुरवा के पास जैसे ही वह ऑटो से उतरा तभी पिकअप ने उसको टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जाच जारी